Contact for Advertisement 9354759354


Pitbull Attack: गोद में लिए 6 महीने के भतीजे पर पिटबुल ने किया हमला, बच्चे के चेहरे और पेट पर आए गंभीर घाव

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Shikha , हरियाणा  Edited By: Shikha, Date: 18/09/2026 03:14:44 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 18/09/2026 03:14:44 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

विस्तार

हरियाणा: सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गली से गुजर रही एक महिला और उसकी गोद में मौजूद 6 महीने के मासूम पर पड़ोसी के पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान कुत्ते ने बच्चे को मुंह में दबोच लिया और करीब 30 सेकंड तक उसे नोंचता रहा। इस घटना में मासूम के चेहरे और पेट पर गंभीर चोटें आ गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने 6 महीने के भतीजे को गोद में लेकर गली से गुजर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी के घर से निकले पिटबुल ने अचानक महिला और बच्चे पर हमला कर दिया। महिला ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने मासूम को मुंह में दबोच लिया। करीब 30 सेकंड तक कुत्ता बच्चे को नहीं छोड़ रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को हटाया और बच्चे को उसके चंगुल से बाहर निकाला। हमले के बाद बच्चे की हालत गंभीर हो गई। उसके चेहरे और पेट पर गहरे घाव बताए जा रहे हैं। परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए दिल्ली लेकर पहुंचे, जहां उसके पेट का ऑपरेशन किया गया। 

इलाज के दौरान बच्चे को करीब 20 टांके लगाए गए। दिल्ली में प्राथमिक उपचार और ऑपरेशन के बाद भी बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके चलते डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रोहतक स्थित PGIMS रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर रोहतक पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद सिक्का कॉलोनी में भी लोगों के बीच चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों में पालतू कुत्तों की सुरक्षा और उन्हें सार्वजनिक जगहों पर ले जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर आसपास के लोग चिंतित हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर भी लोगों की नजर बनी हुई है। पालतू कुत्ते के हमले की इस घटना में लापरवाही की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ी चिंता 6 महीने के मासूम की हालत को लेकर है। परिवार बच्चे के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहा है, जबकि रोहतक PGIMS में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।
 

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News