Contact for Advertisement 9354759354


महाराष्ट्र: सेवानिवृत्ति से पहले शिक्षक प्रमोद ढोटे ने संवारा छात्र का भविष्य, पेश की मिसाल

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: Jafar Shah Husen Shah Aashkan , महाराष्ट्र  Edited By: Shikha, Date: 09/11/2026 03:25:32 pm Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by: Jafar Shah Husen Shah Aashkan ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 09/11/2026 03:25:32 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: एक शिक्षक की असली पहचान सिर्फ बच्चों को पढ़ाना ही नहीं, बल्कि उनके भविष्य की राह आसान बनाना भी है।

विस्तार

महाराष्ट्र: एक शिक्षक की असली पहचान सिर्फ बच्चों को पढ़ाना ही नहीं, बल्कि उनके भविष्य की राह आसान बनाना भी है। ऐसी ही प्रेरणादायक मिसाल जे.डी. पाटील हाईस्कूल, सातेगांव के शिक्षक प्रमोद ढोटे ने पेश की है। सेवानिवृत्ति में महज तीन महीने शेष रहने के बावजूद उन्होंने एक छात्र के शैक्षणिक भविष्य को बचाने के लिए विशेष प्रयास किए। जानकारी के मुताबिक, प्रमोद ढोटे ने सेवानिवृत्ति से तीन महीने पहले स्कूल का कार्यभार संभाला था। उस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की दसवीं और बारहवीं की अंकसूचियों में नाम से जुड़ी गलतियों को ठीक कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने छात्रों के दस्तावेजों में सुधार कराने के लिए विशेष पहल शुरू की।

इसी दौरान जाफर खान नाम के एक छात्र की दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट में नाम से जुड़ी गंभीर समस्या सामने आई। इस गलती को ठीक कराना जरूरी था, ताकि छात्र की आगे की पढ़ाई में कोई परेशानी न आए। बताया गया है कि प्रमोद ढोटे ने छात्र की समस्या को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने निजी पैसों से भी खर्च किया और दस्तावेजों में सुधार कराने के प्रयास किए। उनकी इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की क्षेत्र में सराहना हो रही है। प्रमोद ढोटे ने यह साबित कर दिया कि एक सच्चा शिक्षक अपनी जिम्मेदारी केवल नौकरी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करता है।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News