-
☰
मध्य प्रदेश: संत कंवरराम साहिब के 86वें शहीदी दिवस पर की गई श्रद्धांजलि अर्पित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से अमर शहीद संत कंवरराम साहिब का 86वां शहीदी दिवस श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से अमर शहीद संत कंवरराम साहिब का 86वां शहीदी दिवस श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संत नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित संत कंवरराम साहिब की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में सिंधी समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर महान संत को नमन किया। पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी ने अपने संबोधन में संत कंवरराम साहिब को महान संत, निर्धनों का मसीहा, दानवीर, देशभक्त और समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि संत कंवरराम साहिब मधुर वाणी के धनी और ईश्वरीय शक्ति से संपन्न व्यक्तित्व थे। पूरा सिंधी समाज उनके प्रति गहरी श्रद्धा रखता है। समाजसेवियों और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा और मानव कल्याण के मार्ग पर चलना चाहिए। पंचायत महासचिव राजकुमार वाधवानी ने कहा कि संत कंवरराम साहिब सिंधी समाज की शान थे। उन्होंने अपना जीवन गरीबों और दीन-दुखियों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्हें जो भी दान प्राप्त होता था, उसे जरूरतमंदों में बांट देते थे। उनके जीवन से समाज सेवा और मानवता का संदेश मिलता है। इस अवसर पर पंचायत उपाध्यक्ष गुलाब जेठानी ने संत कंवरराम साहिब की स्मृति में मधुर गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संत कंवरराम साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। श्रद्धांजलि सभा का संचालन पंचायत कोषाध्यक्ष राकेश शेवानी ने किया। कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी, महासचिव राज वाधवानी, सचिव हरीश मेहरचंदानी, जेठानंद मंगतानी, सहसचिव माधव पारदासानी, ऑडिटर पुरुषोत्तम हरचंदानी सहित मोहन मनवानी, वासदेव रामचंदानी, राम पारदासानी, राज मनवानी, हीरालाल वाधवानी, बबलू टेकचंदानी, नरेश पेसवानी, आसन मीरचंदानी, शीतल चेलानी, राम मोरंदानी, बृजु सतानी, प्रेम कुमार पठानी, मुरली गुरबानी, दिलीप गुरनानी, दौलत पारवानी, मोहनलाल आसवानी, दिलीप सोनी, दीपू सतानी, बाबू आहूजा और अर्जुन सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर संत कंवरराम साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति
उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य
गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार