-
☰
मध्य प्रदेश: दीपावली पर सनशाइन ट्रस्ट और नारायण सेवा संस्था ने 125 जरूरतमंद परिवारों को बांटी राहत सामग्री
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के चेहरों पर खुशियां लाने के उद्देश्य से सनशाइन ट्रस्ट मुंबई एवं नारायण सेवा संस्था की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के चेहरों पर खुशियां लाने के उद्देश्य से सनशाइन ट्रस्ट मुंबई एवं नारायण सेवा संस्था की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के 125 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राशन, मिष्ठान और घरेलू उपयोग की सामग्री वितरित की गई। प्रत्येक परिवार को लगभग एक हजार रुपये मूल्य की राहत सामग्री प्रदान की गई, जिसमें आटा, बर्तन, फूलझड़ियां और अन्य आवश्यक घरेलू सामान शामिल था। कार्यक्रम का आयोजन नारायण सेवा संस्था एवं संस्कार स्कूल में किया गया, जहां दीपावली मिलन समारोह के दौरान जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक सामग्री वितरित की गई। आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को त्योहार की खुशियों में शामिल करना और उनके घरों में भी दीपावली का उत्साह पहुंचाना रहा। इस अवसर पर सुशील वासवानी ने कहा कि सनशाइन ट्रस्ट मुंबई और नारायण सेवा संस्था लंबे समय से जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए कार्य कर रही हैं। संस्थाओं का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि संत हिरदाराम नगर में नारायण सेवा संस्था, नारायण वासवानी के नाम से संचालित है। दोनों संस्थाओं की ओर से हर महीने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लगभग 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, ताकि समाज में सहयोग, सेवा और सद्भाव की भावना मजबूत हो सके। कार्यक्रम में सुशील वासवानी, किरण वासवानी, नरेश वासवानी, गुरदास रामचंदानी, सुरेश वासवानी, बसंत चेलानी और शंकर आसूदानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में नारायण सेवा संस्था एवं संस्कार स्कूल के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति
उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य
गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार