-
☰
मध्य प्रदेश: संत नगर में श्रीकृष्ण ज्ञान यज्ञ गंगा कथा जारी, पितृपक्ष के महत्व पर हुआ प्रवचन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर में शमी हाउस, ए न्यू-45 में चल रहे तीन दिवसीय श्रीकृष्ण ज्ञान यज्ञ गंगा कथा में बजरंग सेना समिति के पदाधिकारियों ने पहुंचकर कथाव्यास श्रद्धेय श्री भगवानदास वीधानी से कथा का श्रवण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर में शमी हाउस, ए न्यू-45 में चल रहे तीन दिवसीय श्रीकृष्ण ज्ञान यज्ञ गंगा कथा में बजरंग सेना समिति के पदाधिकारियों ने पहुंचकर कथाव्यास श्रद्धेय श्री भगवानदास वीधानी से कथा का श्रवण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के दौरान कथाव्यास श्री भगवानदास वीधानी ने पितृपक्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अवधि में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी कथाओं, विशेष रूप से श्रीमद्भागवत कथा और श्रीमद्भगवद्गीता के अध्यायों का श्रवण करने से पितरों को शांति, तृप्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बजरंग सेना समिति के सदस्यों ने सीआरपी स्थित मां वैष्णो दरबार की दलु माता का भी आशीर्वाद लिया। समिति की ओर से दलु माता को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहकार रूप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सचिव रमेश कुमार तोलानी और अधिवक्ता बी.के. सेन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार
मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू
मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित
मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग
मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन