Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: दीपावली पर श्री गुरुकृपा सेवा समिति की पहल, 200 जरूरतमंद परिवारों को बांटे मिठाई के पैकेट

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 07/11/2026 01:36:19 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 07/11/2026 01:36:19 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर में दीपावली के पावन अवसर पर श्री गुरुकृपा सेवा समिति की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने 200 जरूरतमंद परिवारों को मिठाई के पैकेट वितरित किए और उनके सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

विस्तार

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर में दीपावली के पावन अवसर पर श्री गुरुकृपा सेवा समिति की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने 200 जरूरतमंद परिवारों को मिठाई के पैकेट वितरित किए और उनके सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। समिति की ओर से पिछले सात वर्षों से लगातार इस तरह के सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष महेश गुरबानी ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि त्योहारों के अवसर पर हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो, चाहे वह अमीर हो या गरीब। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पर्व पर जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां बांटना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। समिति पिछले सात वर्षों से इस सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक-5 के पार्षद अशोक मारण ने कहा कि समाज में आर्थिक रूप से संपन्न लोगों की कमी नहीं है, लेकिन सभी को सेवा भावना के साथ आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस तरह के सेवा कार्य नियमित रूप से करने की अपील की। वहीं, पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव राजकुमार वाधवानी और कपड़ा एसोसिएशन के महासचिव दिनेश वाधवानी ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

कार्यक्रम में राज मनवानी, राकेश शेवानी, भावना उदासी, मुकेश आहुजा, मुकेश उदासी, सुमित पंजवानी, प्रकाश विधानी, रवि आसुदानी और कैलाश फुलवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूज्य सिंधी पंचायत के कोषाध्यक्ष राकेश शेवानी ने किया, जबकि अंत में समिति की उपाध्यक्ष भावना उदासी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News