-
☰
मध्य प्रदेश: मां वैष्णो देवी और चैतन्य देवियों की झांकी के दर्शन करने पहुंचे सिंधी पंचायत के पदाधिकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: संतनगर नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के सीआरपी क्षेत्र की ओर से नवयुवक सभा स्कूल भवन में धार्मिक झांकियों का आयोजन किया गया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: संतनगर नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के सीआरपी क्षेत्र की ओर से नवयुवक सभा स्कूल भवन में धार्मिक झांकियों का आयोजन किया गया है। यहां चैतन्य देवियों, मां वैष्णो देवी के पिंडी स्वरूप और भैरवनाथ की झांकी के साथ खाटू श्याम जी, भगवान झूलेलाल और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधू चांदवानी के नेतृत्व में पंचायत पदाधिकारियों ने झांकी में पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में कल्पना दीदी (कानपुर) और वंदना दीदी ने झांकी की रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलयुग से जुड़े विचार साझा किए। इस अवसर पर मां दुर्गा की महिमा और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर भी चर्चा की गई। सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी ने कहा कि वर्तमान समय में परिवारों में आपसी कलह और बंटवारे की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने चिंता जताई कि लोग अपनी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने मातृशक्ति से परिवारों में प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखने तथा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने की अपील की। इस अवसर पर पंचायत महासचिव राजकुमार वाधवानी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रीझवानी और गुलाब जेठानी, सचिव जेठानंद मंगतानी, सहसचिव माधव पारदासानी, कोषाध्यक्ष राकेश शेवानी, ऑडिटर पुरुषोत्तम हरचंदानी, राम कुमार पारदासानी, इन्द्र भाई, मुरली भाई, नीलेश भारवानी और रमेश रामचंदानी सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति
उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य
गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार