-
☰
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर में नवरात्रि की धूम, 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ
- Photo by :
संक्षेप
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर माँ कालका चौराहे स्थित जय माँ काली मंदिर में नवरात्रि पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर माँ कालका चौराहे स्थित जय माँ काली मंदिर में नवरात्रि पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर में प्रतिदिन शाम को होने वाली मुख्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां भगवती की पूजा-अर्चना करते हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मां भगवती की पूजा के बाद भव्य सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर समिति के महासचिव एवं हिंदू हेल्पलाइन के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के मार्गदर्शन में देशभर में हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी पहल के तहत जय माँ काली मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाता है। पाठ के बाद भगवान को भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं के बीच विशेष प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर भक्तों को सीरा, पूड़ी और फल का प्रसाद दिया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मंदिर समिति के संस्थापक अध्यक्ष जगदीश कुमार रायचंदानी, महासचिव कमलेश रायचंदानी, संरक्षक गोवर्धनदास टहलरामानी, पंडित गयादास पांडे, सह-पंडित मनोज पांडे, सह सचिव जय आसनानी सहित समिति के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजकुमार रायचंदानी, राकेश आदनानी, हरीश कुमार लालवानी, रमेश साधवानी, ओमप्रकाश सेन, जयंत सेन, प्रकाश मीणा, समर्थ रायचंदानी, राजकुमारी रायचंदानी, सुनीता रायचंदानी, नैना रायचंदानी, पुष्पा बैरागी और अन्य भक्तों ने भी सहभागिता की।
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति
उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य
गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार