Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक की टक्कर से खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Salman , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 02/11/2026 04:08:30 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Salman ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 02/11/2026 04:08:30 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। इंदौर-बैतूल हाईवे पर शराब से भरे आईशर वाहन की टक्कर से खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विस्तार

मध्य प्रदेश: देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। इंदौर-बैतूल हाईवे पर शराब से भरे आईशर वाहन की टक्कर से खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 1:30 बजे थाना प्रभारी दिलीप पुरी अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान शराब से भरे आईशर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में करीब दो घंटे तक उनका उपचार चला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सूत्रों के मुताबिक, वाहन में भरी शराब हरदा जिले के टिमरनी क्षेत्र की ओर से लाई जा रही थी। मामले में एक शराब ठेकेदार की संभावित भूमिका को लेकर भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने टिमरनी क्षेत्र से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

घटना की सूचना मिलते ही देवास के एसपी आदित्य मिश्रा तत्काल खातेगांव पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News