Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: बैरागढ़ विसर्जन घाट पर भव्य छठ महोत्सव का आयोजन, 151 दीपों से जगमगाया घाट

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 17/11/2026 11:26:34 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 17/11/2026 11:26:34 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भोपाल बैरागढ़ स्थित विसर्जन घाट पर भोजपुरी साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में भव्य छठ महोत्सव एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भोपाल बैरागढ़ स्थित विसर्जन घाट पर भोजपुरी साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में भव्य छठ महोत्सव एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हुए। उनकी उपस्थिति में आयोजन का उत्साह और बढ़ गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ने की। वहीं, संस्था के सचिव अभिलाष चंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश मीरचंदानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, सिंधी सेंट्रल पंचायत के महासचिव एस. जसवानी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदू इसरानी, संत नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष कन्हैया लाल इसरानी, पूर्व पार्षद माखन राजपूत, संध्या प्रधान, केसरबाई सेन, कमल विधानी, प्रेम नारायण नगर, बालकृष्ण पाटीदार, नंदकिशोर डाबी, अशोक वर्मा और हरेराम सिंह कुशवाहा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महोत्सव के दौरान घाट पर 151 दीपों का भव्य दीपदान किया गया। साथ ही भारत माता के नक्शे पर दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया गया, जिससे पूरा विसर्जन घाट रोशनी से जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित अतिथियों ने छठ महापर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News