Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: बैरागढ़ के नुक्कड़ वाली माता मंदिर में सजेगा माता रानी का दरबार, 11 मीटर की चुनरी होगी अर्पित

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 16/10/2026 12:29:32 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 16/10/2026 12:29:32 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भोपाल शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भोपाल के उपनगर बैरागढ़ स्थित प्रसिद्ध नुक्कड़ वाली माता मंदिर में शनिवार को भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भोपाल शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भोपाल के उपनगर बैरागढ़ स्थित प्रसिद्ध नुक्कड़ वाली माता मंदिर में शनिवार को भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस दौरान माता रानी को 11 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी और 51 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

आयोजक रवि पंडित ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी को श्रद्धा और भक्ति के साथ 11 मीटर लंबी चुनरी भेंट की जाएगी। इसके साथ ही मंदिर परिसर में 51 कन्याओं का पूजन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा।

कार्यक्रम के दौरान मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। आयोजन में स्थानीय क्षेत्रवासियों और धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

आयोजक रवि पंडित ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News