Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: पुराने भवन को आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बदलने की उठाई मांग, व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 11/11/2026 03:39:49 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 11/11/2026 03:39:49 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर स्थित पुराने थद्धाराम कम्यूनिटी हॉल के पुनर्निर्माण की मांग उठने लगी है। भाजपा नेता महेश खटवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर निगम और संबंधित जनप्रतिनिधियों से इस भवन का जल्द नवनिर्माण कराने की मांग की है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर स्थित पुराने थद्धाराम कम्यूनिटी हॉल के पुनर्निर्माण की मांग उठने लगी है। भाजपा नेता महेश खटवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर निगम और संबंधित जनप्रतिनिधियों से इस भवन का जल्द नवनिर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि पुराने कम्यूनिटी हॉल को आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाए, जिससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

महेश खटवानी ने बताया कि पहले इस कम्यूनिटी हॉल में शादी-विवाह सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। यहां सभी समाज और वर्गों के लोग अपने समारोह आयोजित करते थे, लेकिन भवन जर्जर होने के कारण इसका उपयोग बंद हो गया। वर्तमान में यह भवन नगर निगम के अधीन है। उन्होंने कहा कि इसका पुनर्निर्माण कर दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए आधुनिक परिसर तैयार किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ओल्ड सब्जी मंडी में मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन पार्किंग में खड़े कर सीधे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक पहुंच सकेंगे। इससे ग्राहकों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी और स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी बढ़ेगा।

खटवानी ने युवाओं में बढ़ती गलत गतिविधियों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि क्रिकेट सट्टेबाजी, गांजे की बिक्री, डायमंड गेम और हवाला के पैसों के लेन-देन के लिए फर्जी बैंक खाते खुलवाने जैसी गतिविधियां समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। युवाओं को ऐसी गतिविधियों से दूर रखने के लिए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और सकारात्मक दिशा देना जरूरी है। उनके अनुसार, कम्यूनिटी हॉल का पुनर्निर्माण इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

उन्होंने बी वार्ड के पुराने क्षेत्र की समस्याओं का भी उल्लेख किया। उनके मुताबिक, क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने, संकरी सड़कों, जलभराव और गंदगी के कारण बाहर से आने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है। इसके चलते व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

महेश खटवानी ने नगर निगम और संबंधित जनप्रतिनिधियों से मांग की कि जनहित, व्यापारिक विकास और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए थद्धाराम कम्यूनिटी हॉल के पुनर्निर्माण की योजना जल्द तैयार की जाए और निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से संत हिरदाराम नगर के विकास को नई दिशा मिल सकती है।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News