Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: वोट चोरी के विरोध में दिल्ली की महारैली में शामिल हुए संत हिरदाराम नगर के कांग्रेस कार्यकर्ता

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 03/11/2026 02:36:44 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 03/11/2026 02:36:44 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर। वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की महारैली में संत हिरदाराम नगर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

विस्तार

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर। वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की महारैली में संत हिरदाराम नगर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संत हिरदाराम नगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता महेश गुरबानी ने बताया कि रैली में शामिल होने के लिए संत नगर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से आयोजित इस महारैली का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाना और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को प्रमुखता से उठाना था।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक मारण, गांधीनगर ब्लॉक अध्यक्ष सोनू तोमर, प्रवक्ता महेश गुरबानी, मंडलम अध्यक्ष जगदीश सांवले, जिला सचिव विष्णु मारण, वार्ड अध्यक्ष राजेश लीलानी, मंडलम अध्यक्ष सुरेश सिंगरोली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आत्माराम सूर्यवंशी और सुमोद सुधाकरन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल होकर पार्टी के विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया। संत हिरदाराम नगर से कार्यकर्ताओं की भागीदारी को स्थानीय स्तर पर पार्टी की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News