Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: नाबालिग आदिवासी बच्ची के मामले में कांग्रेस ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, मुआवजे और त्वरित सुनवाई की मांग

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 19/10/2026 01:19:45 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 19/10/2026 01:19:45 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: संतनगर संत हिरदाराम नगर में नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

विस्तार

मध्य प्रदेश: संतनगर संत हिरदाराम नगर में नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक मारण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक दीपानी, उप ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी, गांधीनगर ब्लॉक अध्यक्ष सोनू तोमर, जिला सचिव विष्णु मारण, मंडलम अध्यक्ष जगदीश सांवले, प्रवक्ता महेश गुरबानी और आत्माराम सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

मुलाकात के दौरान परिजनों ने कांग्रेस नेताओं को घटना की जानकारी दी और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी शिकायतें भी रखीं। प्रवीण सक्सेना ने आरोप लगाया कि समय रहते बच्ची की तलाश की जाती तो घटना को टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि नवरात्रि जैसे पर्व के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उनके मुताबिक, थाने के नजदीक इस तरह की घटना होना कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सक्सेना ने मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी को कानून के तहत कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को दी गई है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मारण ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता देने का प्रयास करेगी। परिवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सहायक पुलिस आयुक्त रत्नेश तोमर से भी मुलाकात की। नेताओं ने उनसे मामले में की जा रही कानूनी कार्रवाई की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच तथा शीघ्र सुनवाई की मांग रखी।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News