-
☰
मध्य प्रदेश: नाबालिग आदिवासी बच्ची की मौत के मामले में कांग्रेस ने की परिजनों से मुलाकात, एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: संतनगर संत हिरदाराम नगर में नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
विस्तार
मध्य प्रदेश: संतनगर संत हिरदाराम नगर में नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस नेताओं ने परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक मारण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक दीपानी, उप ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी, गांधीनगर ब्लॉक अध्यक्ष सोनू तोमर, जिला सचिव विष्णु मारण, मंडलम अध्यक्ष जगदीश सांवले, प्रवक्ता महेश गुरबानी और आत्माराम सूर्यवंशी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। परिजनों ने नेताओं को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की कथित लापरवाही के बारे में भी बताया। इस पर प्रवीण सक्सेना ने कहा कि यह घटना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते बच्ची को तलाश लिया जाता, तो शायद ऐसी स्थिति नहीं बनती। उन्होंने मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर कानून-व्यवस्था संभालने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों में कानून का डर कम होता दिखाई दे रहा है। सक्सेना ने मांग की कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भी जानकारी दी गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक मारण ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता देने का प्रयास करेगी। परिवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेताओं ने थाने पहुंचकर सहायक पुलिस आयुक्त रत्नेश तोमर से भी मुलाकात की। उन्होंने मामले में अब तक की गई कानूनी कार्रवाई की जानकारी ली और मांग की कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मामले की सुनवाई शीघ्र पूरी कराई जाए।
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति
उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य
गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार