Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: गणेश विसर्जन में अव्यवस्थाओं पर ब्लॉक कांग्रेस नाराज, दुर्गा उत्सव से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 28/09/2026 11:49:15 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 28/09/2026 11:49:15 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: गणेश विसर्जन के दौरान व्यवस्थाओं की कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम और संबंधित विभागों पर नाराजगी जताई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मारण ने आरोप लगाया कि विसर्जन स्थल पर साफ पानी, सड़कों की मरम्मत, बिजली और सुरक्षा जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं थीं, जिसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विस्तार

मध्य प्रदेश: गणेश विसर्जन के दौरान व्यवस्थाओं की कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम और संबंधित विभागों पर नाराजगी जताई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मारण ने आरोप लगाया कि विसर्जन स्थल पर साफ पानी, सड़कों की मरम्मत, बिजली और सुरक्षा जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं थीं, जिसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बरसाती पानी में कराया गया विसर्जन

अशोक मारण ने कहा कि विसर्जन स्थल पर बारिश का पानी जमा था और प्रतिमाओं का विसर्जन उसी पानी में कराया गया। उनका कहना है कि पहले जल निकासी कराकर साफ पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झील संरक्षण विभाग के कर्मचारी मौके पर पर्याप्त रूप से मौजूद नहीं थे। इसके चलते कई लोगों ने तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। कांग्रेस पदाधिकारी ने कहा कि तालाब का पानी उपयोग में आता है, इसलिए उसमें प्रतिमा विसर्जन से जल प्रदूषण की समस्या बढ़ सकती है।

सड़कों और बिजली की व्यवस्था पर सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक, शहर में कई स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से विसर्जन के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। वहीं, सड़कों पर गड्ढों और पेचवर्क के अभाव के कारण बड़ी गणेश प्रतिमाओं को सुरक्षित तरीके से ले जाना भी चुनौतीपूर्ण रहा। रास्तों की खराब स्थिति से श्रद्धालुओं में नाराजगी देखने को मिली।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उठे सवाल

अशोक मारण ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, बड़ी संख्या में लोगों के मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत सामने आई। उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन जैसे बड़े धार्मिक आयोजन से पहले नगर निगम, झील संरक्षण विभाग, बिजली विभाग और पुलिस प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करनी चाहिए थीं।

दुर्गा उत्सव से पहले व्यवस्थाएं सुधारने की मांग

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आगामी दुर्गा उत्सव को देखते हुए प्रशासन से तैयारियां समय रहते पूरी करने की मांग की है। अशोक मारण ने सड़कों का पेचवर्क कराने, पर्याप्त बिजली और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, विसर्जन स्थल पर साफ पानी उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे आगामी धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News