Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के 121वें अवतरण दिवस पर भजन-कीर्तन और आरती का हुआ आयोजन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 21/09/2026 04:28:01 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 21/09/2026 04:28:01 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: संत नगर में संत हिरदाराम साहिब जी के 121वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में बजरंग सेना समिति द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संत हिरदाराम साहिब जी की कुटिया के सामने, नर्बदा स्वीट हाउस के समीप आयोजित हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत हिरदाराम साहिब जी की आरती कर उनके प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।

विस्तार

मध्य प्रदेश: संत नगर में संत हिरदाराम साहिब जी के 121वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में बजरंग सेना समिति द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संत हिरदाराम साहिब जी की कुटिया के सामने, नर्बदा स्वीट हाउस के समीप आयोजित हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत हिरदाराम साहिब जी की आरती कर उनके प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संत नगर बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने बताया कि समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संत हिरदाराम साहिब जी के अवतरण दिवस को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से संत हिरदाराम साहिब जी का स्मरण किया।

इस अवसर पर “जिए सांई जिए, बाबा हिरदाराम जिए” सहित अन्य भजनों का गायन किया गया। साथ ही राम नाम की धुनी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को हथप्रसादी का वितरण भी किया गया। बजरंग सेना समिति के पदाधिकारियों ने संत हिरदाराम साहिब जी के 121वें अवतरण दिवस पर संत नगरवासियों सहित देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि संतों के जीवन और उनके संदेश से समाज को सेवा, सद्भाव, मानवता और आध्यात्मिकता की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष महेश खटवानी, राज बिजोरिया, जीतू शिवनानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सलाहकार नानक दादलानी, अर्चक पुरोहित पंडित राज कुमार गर्ग, सचिव रमेश कुमार तोलानी, विष्णु नाथानी, एडवोकेट बृज किशोर सेन, शमी गंगवानी, राजेश केवलानी, नीरज मेहर सहित अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने संत हिरदाराम साहिब जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News