Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: बजरंग सेना समिति ने नौ कन्याओं और भैरव बाबा का विधि-विधान से किया पूजन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 16/10/2026 12:32:20 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 16/10/2026 12:32:20 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: संत नगर नवरात्र के पावन अवसर पर बजरंग सेना समिति की ओर से श्री गणेश दुर्गा उत्सव समिति, राहुल नगर, संत हिरदाराम नगर में नौ कन्याओं एवं भैरव बाबा का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को तिलक लगाकर और फूल-मालाएं पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: संत नगर नवरात्र के पावन अवसर पर बजरंग सेना समिति की ओर से श्री गणेश दुर्गा उत्सव समिति, राहुल नगर, संत हिरदाराम नगर में नौ कन्याओं एवं भैरव बाबा का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को तिलक लगाकर और फूल-मालाएं पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया गया।

कार्यक्रम में नौ कन्याओं को मां दुर्गा की प्रतिमाएं तथा भैरव बाबा को श्री बजरंग बली की प्रतिमा भेंट की गई। समिति की ओर से सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं भी दी गईं। इस अवसर पर श्री गणेश दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष राजकुमार धानुक ने बजरंग सेना समिति के पदाधिकारियों को ‘जय माता दी’ लिखे गमछे पहनाकर उनका स्वागत किया।

बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति और साहस की प्रतीक हैं। उनकी आराधना से श्रद्धालुओं को मानसिक शांति और आत्मबल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से लोगों में आस्था और सकारात्मकता का संचार होता है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है।

पूजन कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सचिव एडवोकेट बृजकिशोर सेन, हनी देवानी, आरोही धानुक, आयुषी धानुक और राहुल धानुक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News