Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: बजरंग सेना समिति ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 06/11/2026 05:11:39 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 06/11/2026 05:11:39 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर बजरंग सेना समिति ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समिति के पदाधिकारियों ने इस पर्व को खुशियों, उल्लास और सकारात्मकता का प्रतीक बताते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

विस्तार

मध्य प्रदेश: दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर बजरंग सेना समिति ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समिति के पदाधिकारियों ने इस पर्व को खुशियों, उल्लास और सकारात्मकता का प्रतीक बताते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

समिति अध्यक्ष कमलेश कुमार देवानी ने कहा कि दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। यह त्योहार लोगों के जीवन में नई उमंग और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने बताया कि दीपावली को लेकर विभिन्न धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने की खुशी में नगरवासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दीपावली का पर्व दीपोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने सभी देशवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।

देशवासियों को शुभकामनाएं देने वालों में बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहकार रूप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश कुमार देवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महेश खटवानी, जीतू शिवनानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, अर्चक पुरोहित पंडित राजकुमार गर्ग, सचिव रमेश कुमार तोलानी, राजकुमार धानुक, बृजकिशोर सेन, वी.के. नाथानी, शमी गंगवानी, हनी देवानी, राजेश कुमार केवलानी, जगदीश कुमार सांवले और खेमचंद निहचलानी सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News