Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: बजरंग सेना समिति ने नौ देवियों के नाम पर किया हवन-यज्ञ, सुख-शांति की करी गई कामना

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 14/10/2026 03:10:43 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 14/10/2026 03:10:43 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: संत नगर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बजरंग सेना समिति की ओर से ए-वार्ड स्थित शमी गंगवानी के निवास पर नौ देवियों के नाम से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: संत नगर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बजरंग सेना समिति की ओर से ए-वार्ड स्थित शमी गंगवानी के निवास पर नौ देवियों के नाम से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। समिति के अर्चक एवं पुरोहित पंडित राजकुमार गर्ग ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

हवन के दौरान पंडित राजकुमार गर्ग ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की महिमा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता की आठ भुजाएं हैं और उनके हाथों में कमंडल, धनुष-बाण, कमल, अमृत से भरा कलश, चक्र, गदा और जपमाला सुशोभित हैं। उनका वाहन सिंह माना जाता है।

पंडित गर्ग ने बताया कि मान्यता के अनुसार, जब सृष्टि में चारों ओर अंधकार था, तब मां कूष्मांडा ने अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। इसी कारण उन्हें सृष्टि की आदिस्वरूपा भी कहा जाता है। धार्मिक विश्वास के अनुसार, माता सूर्य मंडल के भीतर निवास करती हैं और समस्त ब्रह्मांड को ऊर्जा तथा प्रकाश प्रदान करती हैं।

हवन-यज्ञ के समापन पर भगवान श्री गणेश और मां अम्बे की आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष महेश खटवानी, राजकुमार धानुक, जगदीश सांवले, शमी गंगवानी और कालू भैया सहित अन्य सदस्यों ने हवन में आहुतियां दीं और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News