Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: अशोक मारण बोले- इंदिरा गांधी ने दुनिया को भारत की ताकत का कराया था अहसास

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 19/11/2026 06:14:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 19/11/2026 06:14:32 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक मारण ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की निडर और मजबूत नेतृत्व वाली प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने अपने साहसिक फैसलों और कुशल नेतृत्व से पूरी दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधु चांदवानी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 1971 के युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान को पराजित किया और बांग्लादेश का गठन हुआ। कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधु चांदवानी, उप ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी, जगदीश सांवले, रामभरोसे भगवानिया, महेश गुरबानी, मनोहर सतानी, विष्णु मारण, सुरेश सिंगरोली, आत्माराम सूर्यवंशी, लक्ष्मणदास वासवानी, राजू बंसल और प्रकाश विधानी सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता महेश गुरबानी ने किया, जबकि आभार उप ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी ने व्यक्त किया।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News