-
☰
Case of Molistation: जन्मदिन पर मंदिर गई नाबालिग से आस्था कुंज पार्क में हुआ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, पीड़िता ने सुनाई आपबीती
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विस्तार
दिल्ली: दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 22 सितंबर की है, जब किशोरी अपने जन्मदिन पर एक दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। मंदिर में दर्शन के बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे। आरोप है कि वहां तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को रोक लिया। आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन ले लिए और उन्हें धमकाया। इसके बाद किशोरी को पार्क के एक सुनसान हिस्से में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपी दोनों को धमकी देकर पार्क से बाहर चले जाने को कहा। पुलिस के अनुसार, किशोरी ने अपने बयान में बताया कि वह घटना के दौरान काफी डरी हुई थी और आरोपियों से उसे छोड़ने की अपील कर रही थी। कथित वारदात के बाद आरोपियों ने दोनों के मोबाइल फोन वापस कर दिए और किसी को घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पार्क से बाहर आने के बाद किशोरी ने अपने दोस्त को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके दोस्त ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी का बयान दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता द्वारा बताए गए आरोपियों के हुलिए, कपड़ों और नामों से जुड़े सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान किशोरी को पुलिस टीम के साथ दोबारा आस्था कुंज पार्क ले जाया गया, जहां उसने कथित घटना से जुड़े स्थानों की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, एफएसएल और जिला मोबाइल क्राइम टीम ने मौके की जांच कर जैविक और अन्य साक्ष्य जुटाए। बरामद साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में डीएनए समेत अन्य वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट भी महत्वपूर्ण होगी। जांच टीम आरोपियों के मोबाइल फोन, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस ने मामले में आसिफ, हेमंत और महेश नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आसिफ को पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया और इस दौरान वह घायल हुआ था। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग पीड़िता की पहचान कानून के तहत गोपनीय रखी गई है।
मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार
मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू
मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित
मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग
मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन