Contact for Advertisement 9354759354


दिल्ली: सोती हुई पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, शक के चलते आए दिन होते रहते थे विवाद 

- Photo by : Social Media

दिल्ली  Published by: md anish , दिल्ली  Edited By: md anish, Date: 29/06/2026 05:37:21 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: md anish ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 29/06/2026 05:37:21 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली में चाकूबाजी के मामले आए दिन बढ़ते नज़र आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कड़कड़डूमा से सामने आ रहा हैं, जहाँ एक पति ने लखनऊ से आकर सो रही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली में चाकूबाजी के मामले आए दिन बढ़ते नज़र आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कड़कड़डूमा से सामने आ रहा हैं, जहाँ एक पति ने लखनऊ से आकर सो रही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस मामले ने घरेलू शक के कारण की गई हत्या के आरोपों को उजागर किया है।

कब और क्यों की हत्या 

सूत्रों के मुताबिक सोमवार को बताया की पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अपनी पत्नी पर किसी गैर आदमी के साथ सम्बन्ध बनाने का शक था। पुलिस अधिकारियों ने बताया की आरोपी, जिसकी पहचान अनुज जोशी के रूप में हुई है। उसने ने कथित तौर पर अपनी 30 वर्षीय पत्नी सोनम जोशी की हत्या तब की जब वह अपनी ननद के घर सो रही थी, जहाँ वह पिछले कुछ दिनों से रहने आई थी। 

शव की बरामदगी 

बताया जा रहा हैं की 28 जून को कड़कड़डूमा में एक कमरे के अंदर खून से लथपथ हालत में पड़ी एक महिला के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोनम को कई जगह चाकू के घाव से लतपत पुलिस को मिली। उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया की लखनऊ की रहने वाली सोनम नोएडा में घरेलू सहायिका के  रूप में काम करती थी और हाल ही में अपनी ननद कौशल के घर रह रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने क्राइम और फोरेंसिक टीमों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पहले से रची थी हत्या की साजिश 

पुलिस की जांच पता चला की अनुज ने कथित तौर पर हत्या की योजना पहले ही बना ली थी और दिल्ली के लिए बस में बैठने से पहले लखनऊ में चाकू खरीदा था। जानकारी के अनुसार वह 28 जून को सुबह 5:40 बजे कड़कड़डूमा गांव पहुंचा, उस कमरे में घुसा, जहां सोनम सो रही थी और उस पर कई बार चाकू से वार किया। हमले के बाद उसने सबूत छिपाने की कोशिश की, जिसमें चाकू को कमरे के अंदर एक प्लास्टिक बैग में छिपा दिया। बताया जा रहा हैं की हत्या के तुरंत बाद परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया और अपराध में इस्तेमाल हथियार बाद में उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान अनुज ने कथित तौर पर पुलिस को बताया की उसे शका था की सोनम के किसी और आदमी के साथ प्रेम संबंध थे, इसी शक के चलते दोनों के बिच आए दिन झगड़े होते रहते थे। 

आरोपी की पहचान 

जानकारी के अनुसार अनुज लखनऊ में आइसक्रीम की गाड़ी चलाकर अपना घर चलाता था। इससे पहले उनकी शादी ज्योति नाम की महिला से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। उनसे तलाक लेने के बाद उन्होंने सोनम से शादी की और सोनम से उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने बताया की सभी पांचों बच्चे उनके साथ लखनऊ में रहते हैं। पुलिस का कहना हैं की आरोपी अनुज जोशी ने हमले की योजना बनाने के बाद लखनऊ से यात्रा की और कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।