-
☰
Fake Video Blackmailing Case: फर्जी वीडियो से ब्लैकमेलिंग मामले में फरार आरोपी पर अदालत हुईं सख्त, जारी किया गैर-जमानती वारंट
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
दिल्ली: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कथित फर्जी वीडियो और स्टिंग ऑपरेशन के नाम पर ब्लैकमेल कर रंगदारी करने वाले गिरोह से जुड़े फरार आरोपी रियाजुद्दीन के खिलाफ दिल्ली की अदालत ने एक बार फिर गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
विस्तार
दिल्ली: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कथित फर्जी वीडियो और स्टिंग ऑपरेशन के नाम पर ब्लैकमेल कर रंगदारी करने वाले गिरोह से जुड़े फरार आरोपी रियाजुद्दीन के खिलाफ दिल्ली की अदालत ने एक बार फिर गैर-जमानती वारंट जारी किया है। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कराने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अदालत ने 18 अगस्त तक पेश होने के दिए निर्देश सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि किसी आरोपी को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले उसके खिलाफ एक और गैर-जमानती वारंट जारी किया जाना आवश्यक है। इसी के तहत कोर्ट ने नया वारंट जारी करते हुए रियाजुद्दीन को 18 अगस्त तक अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। पुलिस के अनुसार यह मामला दिसंबर 2025 में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। इस केस में गिरोह के सरगना राजकुमार उर्फ राजू सहित सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच अधिकारी एसीपी संजय नागपाल और एसआई अमित ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 84 के तहत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में आवेदन दाखिल किया है। वीडियो में हेराफेरी कर ब्लैकमेलिंग का आरोप जांच एजेंसियों का आरोप है कि रियाजुद्दीन कथित रूप से वीडियो में छेड़छाड़ कर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने और उनसे अवैध वसूली की साजिश का हिस्सा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से फरार है और उसकी तलाश में विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी मुकेश उर्फ पकौड़ी ने अदालत में शिकायत की कि उसे जेल में पर्याप्त चिकित्सीय सुविधा नहीं मिल रही है। इस पर अदालत ने संबंधित जेल प्रशासन को 27 अगस्त तक उसकी स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। महिला पुलिसकर्मी को धमकाने का भी आरोप पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश उर्फ पकौड़ी ने ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था। आरोप है कि कथित वीडियो के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल और धमकाया गया। पुलिस के अनुसार महिला का तबादला होने के बाद भी उसे डराने-धमकाने की कोशिशें जारी रहीं। क्राइम ब्रांच का कहना है कि रियाजुद्दीन की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। यदि अदालत की निर्धारित प्रक्रिया के बावजूद आरोपी पेश नहीं होता, तो उसे विधिक प्रक्रिया के तहत भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।