Contact for Advertisement 9354759354


Dowry Harassment: दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की हुई संदिग्ध मौत, पति समेत 11 लोगों पर केस दर्ज 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Shubhi Shikha Nayal , राजस्थान  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 29/07/2026 03:06:21 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 29/07/2026 03:06:21 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र के चिरखाना से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

विस्तार

राजस्थान: अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र के चिरखाना से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के 11 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दहेज में बाइक और नकदी की मांग का आरोप

जानकारी के अनुसार डीग जिले के पहाड़ी तहसील क्षेत्र के आरदुका गांव की रहने वाली दिलशाना का निकाह 11 मई 2022 को चिरखाना गांव के रहने वाले अरबाज के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में मोटरसाइकिल और 5 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया जाने लगा। मायके पक्ष का दावा है कि मांग पूरी नहीं होने पर दिलशाना के साथ लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। मृतका के चचेरे भाई का कहना हैं की दहेज के विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच सामाजिक स्तर पर कई बार पंचायत और बैठकें हुईं थी। जनवरी और अप्रैल 2026 में हुई बैठकों में समाज के पंच-पटेलों ने ससुराल पक्ष को विवाहिता के साथ मारपीट और दहेज की मांग से दूर रहने की समझाइश दी थी। इसके बाद 24 जुलाई को हुई बैठक में भी ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर भविष्य में दहेज नहीं मांगने और दिलशाना को परेशान नहीं करने का भरोसा दिया था।

मौत से कुछ घंटे पहले भाई को किया फोन

परिजनों का आरोप है कि 28 जुलाई को घटना से करीब चार घंटे पहले दिलशाना ने अपने भाई को फोन किया था। उसने कथित तौर पर बताया कि उसका पति अरबाज, ससुर रफीक और परिवार के अन्य सदस्य उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। आरोप है कि उसे मायके से मोटरसाइकिल और रुपये लाने के लिए दबाव दिया जा रहा था और मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। परिजनों के मुताबिक दिलशाना के फोन के करीब चार घंटे बाद एक परिचित ने उन्हें उसकी मौत की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग चिरखाना गांव पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिवार ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।

पति समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा

सदर थाना पुलिस ने मृतका के पति अरबाज समेत ससुराल पक्ष के 11 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद सामने आने वाले पहलुओं के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Featured News