Contact for Advertisement 9354759354


Molestation Case: 17 वर्षीय नाबालिग को बनाया दरिंदगी का शिकार, बेहला-फुसलाकर ले गया था पुणे 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shubhi Shikha Nayal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 25/08/2026 04:16:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 25/08/2026 04:16:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के इटवा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं, जहाँ एक नाबालिग को बेहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के इटवा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं, जहाँ एक नाबालिग को बेहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसी मामले की कार्रवाई करते मिश्रौलिया पुलिस ने आरोपित रवि को गिरफ्तार किया हैं। 

आरोपी को धर दबोचा 

जानकारी के अनुसार मंगलवार को मिश्रौलिया थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी रवि को गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा हैं की आरोपी को चेतिया-दसिया मार्ग से पकड़ा गया हैं और साथ ही आरोपी के खिलाफ 30 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया था। कानूनी करवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट भेज दिया गया हैं। 

कैसे दिया दरिंदगी को अंजाम 

बताया जा रहा हैं की मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग 11 जुलाई को अपने घर से अचानक कही चली गई थी, जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने उसकी तलाश, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जानकारी के मुताबिक 23 जुलाई को नाबालिग जब घर वापस लौटी तो उसने परिजनों को बताया की गांव का ही पुत्र रामवृक्ष उसे बहला-फुसलाकर पुणे ले गया था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। नाबालिग के घर लौटने के बाद उसकी मां ने पुलिस को मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रवि और मामले में साहिल एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। 

किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज 

पुलिस प्रशासन का कहना हैं की पीड़ित नाबालिग के दिए गए बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पाक्सो अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गईं हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस आरोपी रवि की तलाश में जुटी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के निर्देश के द्वारा उप निरीक्षक मृत्युंजय मिश्रा और मुख्य आरक्षी प्रकाश सिंह की टीम गठित कर आरोपी रवि की तलाश की जा रही थी।मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी रवि चेतिया-दसिया मार्ग पर मौजूद है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक का कहना हैं की दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया गया हैं और आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए न्यायालय भेज दिया गया हैं। 


Featured News