Contact for Advertisement 9354759354


Murder of an associate of the Gogi gang: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर करी हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shubhi Shikha Nayal , दिल्ली  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/08/2026 12:50:25 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/08/2026 12:50:25 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: कंझावला थाना क्षेत्र के कराला गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं, जहाँ गुरुवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विस्तार

दिल्ली: कंझावला थाना क्षेत्र के कराला गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं, जहाँ गुरुवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय हरीश के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस वारदात को गैंगवॉर और आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

ऑफिस बंद कर घर लौट रहा था

पुलिस प्रशासन के मुताबिक हरीश गुरुवार की रात को करीब 11 बजे अपना ऑफिस बंद करके घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद हरीश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कंझावला थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

गैंग कनेक्शन की भी जांच

शुरुआती जांच में सामने आया हैं की हरीश के कथित आपराधिक रिकॉर्ड और गैंग से जुड़े कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक हरीश के गोगी गैंग से जुड़े कुछ लोगों से करीबी संबंध होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही वारदात की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा हैं की हत्या के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर टिल्लू गैंग से जुड़े कुछ बदमाशों की ओर से वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को शक है कि जेल से परोल पर बाहर आए एक आरोपी ने कथित तौर पर शूटरों के जरिए इस वारदात को अंजाम दिलाया हो सकता है। डीसीपी शशांक जायसवाल का कहना हैं की मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले पड़ताल कर रही है।


Featured News