-
☰
UP Crime News: तालाब से पाया गया लापता बच्चे का शव, परिजनों ने एक व्यक्ति पर लगाए गंभीर आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हरदोई से एक हैरान कर देने सनसनीखेज खबर सामने आई हैं, जहाँ लापता सात वर्षीय बालक का शव तालाब से बरामद किया गया हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हरदोई से एक हैरान कर देने सनसनीखेज खबर सामने आई हैं, जहाँ लापता सात वर्षीय बालक का शव तालाब से बरामद किया गया हैं। मृतिक के परिजनों ने इस मामले को हत्या बताया हैं, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार शाम से लापता बालक शिवा का शव मंगलवार की सुबह गांव के बहार स्थित तालाब से पाया गया हैं। परिजनों का कहना हैं की मृतक बालक के कान से खून बह रहा था और पैर में खरोचों के भी निशान थे। साथ ही परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया हैं और पूरानी रंजिश होने से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच पैर फिसल के डूबने से मौत होना मानकर कर रही हैं। मृतक बालक की पहचान जानकारी के मुताबिक टड़ियावां के ग्राम जयराजपुर के विनय का सात वर्षीय बेटा शिवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। परिजनों का कहना हैं की शिवा सोमवार की शाम पड़ोस के एक बच्चे के साथ खेलने गया था, जिसके बाद देर शाम तक शिवा घर नहीं लौटा, परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। साथ में गए बच्चे से पूछने पर उसने भी कोई जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा हैं की मंगलवार की सुबह वह लोग तलाश कर रहे थे, उसी समय गांव के बहार स्थित एक तालाब में शिवा का शव पड़ा मिला। विनय के अनुसार नाक से खून बह रहा था, पैर में खरोंच के निशान थे, जिसके चलते मृतक के परिजनों ने एक व्यक्ति पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी हैं, फारेंसिक टीम ने साबुत जुटाने के लिए नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया हैं, जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर शव पर किसी भी तरीके की चोंटे और निशान नहीं पाए गए हैं। थाना प्रभारी इख्तियार हुसैन का कहना हैं की सात वर्षीय शिवा की पैर फिसलने से गिरकर तालाब में डूबने से मौत हुई है।