Contact for Advertisement 9354759354


Murder Crime News: दोस्तों ने नशे की आड़ में करी अपने ही दोस्त की हत्या, ओल्ड दिल्ली रोड से युवक का शव किया बरामद 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Shubhi Shikha Nayal , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 25/08/2026 04:47:23 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 25/08/2026 04:47:23 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: गुरुग्राम से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आ रहा हैं, जहाँ दोस्तों पर नशे को लेकर हुए झगड़े के कारण एक 33 वर्षीय युवक की धारदार हतियार से वार कर हत्या कर दी गई, जिसका शव ओल्ड दिल्ली रोड से बरामद किया गया हैं। 

विस्तार

हरियाणा: गुरुग्राम से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आ रहा हैं, जहाँ दोस्तों पर नशे को लेकर हुए झगड़े के कारण एक 33 वर्षीय युवक की धारदार हतियार से वार कर हत्या कर दी गई, जिसका शव ओल्ड दिल्ली रोड से बरामद किया गया हैं। 

नशे को लेकर करी हत्या 

जानकरी के अनुसार उद्योग विहार थाना क्षेत्र में 33 वर्षीय हरिजीत कुमार की धारदार  हतियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। सोमवार की शाम को ओल्ड दिल्ली रोड पर पार्क अस्पताल के पास मृतिक युवक का शव लहूलुहान बरामद किया गया, जिसके बाद मंगलवार को युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतिक के परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक युवक की पहचान डूंडाहेड़ा गांव के रहने वाले हरिजीत कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा हैं की हरिजीत कुमार अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस की जांच के अनुसार हरिजीत नशे का आदी था और कोई काम नहीं करता था।

नशे की लत छुड़वाने के लिए भेजा था केंद्र 

मृतिक के परिजनों का कहना हैं की हरिजीत कुमार को कई बार नशे की लत छुड़वाने के लिए दिल्ली के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहाँ से वह करीब छह महीने पहले ही केंद्र से इलाज कराकर घर लौटा था। बताया जा रहा हैं की केंद्र से लौटने के बाद भी वह दुबारा नशा का आदी हो गया था। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह को हरिजीत ने परिजनों को बताया की वह अपने दोस्तों हरकेश, मोनू नेपाली व अन्य के साथ कहीं जा रहा है, जिसके बाद शाम होते ही मृतिक के परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव पार्क अस्पताल के पास लहूलुहान पड़ा हुआ है। स्थानियों की सूचना पर उद्योग विहार थाना पुलिस, एफएसएल और सीन आफ क्राइम की टीमें मौके पर आ पहुंचीं।

नुकीली चीज से कई बार किया वार 

पुलिस की जांच में सामने आया की किसी नुकीली चीज से युवक पर कई बार वार कर उसकी हत्या की गई है। मृतक के परिजनों ने आरोपी दोस्तों पर ही हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि  हरिजीत आरोपियों के साथ अक्सर नशा करने को लेकर झगड़ा होता था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम दबिश दे रही है और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।