Contact for Advertisement 9354759354


छत्तीसगढ़: नाबालिग छात्र को पासबुक देने से बैंक ने किया इनकार, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Daktar Kumar Sen , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 18/11/2026 05:15:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Daktar Kumar Sen ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 18/11/2026 05:15:55 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की पटेवा शाखा में नाबालिग खाताधारकों को पासबुक नहीं दिए जाने का मामला सामने आया है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की पटेवा शाखा में नाबालिग खाताधारकों को पासबुक नहीं दिए जाने का मामला सामने आया है। बैंक के इस फैसले से छठवीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र परेशान है। परिजनों का आरोप है कि पासबुक नहीं होने के कारण बच्चे को स्कूल में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सिनोधा निवासी दिनेश कुमार हिरवानी के पुत्र ऋषिकेश हिरवानी का प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत पटेवा बैंक शाखा में खाता है। छात्र शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, सिनोधा में कक्षा छठवीं में पढ़ता है। पिता का कहना है कि स्कूल की ओर से बच्चे को रोजाना बैंक पासबुक लाने के लिए कहा जा रहा है। पासबुक नहीं होने के कारण बच्चा स्कूल में डांट पड़ने के डर से परेशान रहता है।

परिजनों के मुताबिक, जब वे पासबुक लेने बैंक पहुंचे तो कर्मचारियों ने यह कहते हुए पासबुक देने से इनकार कर दिया कि बच्चा नाबालिग है और साल में केवल दो-तीन बार ही खाते में लेन-देन करता है। बैंक की ओर से बताया गया कि 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही पासबुक दी जाएगी। फिलहाल बैंक द्वारा खाताधारक की जानकारी एक सादे कागज पर प्रिंट करके सील और हस्ताक्षर के साथ दी जा रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन बैंक पासबुक या उसके पहले पन्ने की कॉपी मांग रहा है, जबकि बैंक की ओर से दी गई पर्ची को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। इससे बच्चे की पढ़ाई और मानसिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। परिजनों ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर नाबालिग खाताधारकों को पासबुक उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News