-
☰
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद विधानसभा-28 से प्रांशु जोशी को हिंदू समाज पार्टी ने बनाया प्रत्याशी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांशु जोशी को नगर विधानसभा क्षेत्र-28 से पार्टी का प्रत्याशी चुने जाने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांशु जोशी को नगर विधानसभा क्षेत्र-28 से पार्टी का प्रत्याशी चुने जाने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 1 नवंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें तलवार भी भेंट की गई। कार्यक्रम में प्रांशु जोशी ने हिंदुत्व की रक्षा और युवाओं की सुरक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के सम्मान और उनकी ताकत बढ़ाने के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें विधायक चुनती है, तो वह इस पद को केवल अपना नहीं, बल्कि उनके साथ खड़े हर युवा का पद मानेंगे। प्रांशु जोशी ने दावा किया कि मुरादाबाद के इतिहास में पहली बार एक विधानसभा क्षेत्र से हजारों युवाओं को विधायक के रूप में पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं के सम्मान और उनकी भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र चौहान, एडवोकेट शरद सिंह, एडवोकेट अजय ठाकुर, अजय सक्सेना, एडवोकेट सौरव ठाकुर, एडवोकेट अर्जुन ठाकुर, ऋषभ शर्मा, एडवोकेट विमल शर्मा, लव चौहान, खुश बिट्टू पाल, अनूप पाल, प्रिंस, लखविंदर सिंह चौधरी, सतीश मल्होत्रा, अंकुर भारद्वाज, सागर शरण, बिट्टू सागर, लेखराज कश्यप और कमल प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।