Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: बाल विवाह रोकने के लिए उमरिया प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mukesh Kumar Dubey , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 20/11/2026 12:29:49 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Mukesh Kumar Dubey ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 20/11/2026 12:29:49 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: उमरिया जिले में आगामी विवाह मुहूर्तों को देखते हुए प्रशासन ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए निगरानी तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने संबंधित अधिकारियों को बाल विवाह की पहचान करने और उसे समय रहते रोकने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: उमरिया जिले में आगामी विवाह मुहूर्तों को देखते हुए प्रशासन ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए निगरानी तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने संबंधित अधिकारियों को बाल विवाह की पहचान करने और उसे समय रहते रोकने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

कलेक्टर ने बताया कि कानून के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह कराना, उसमें सहयोग करना या उसे प्रोत्साहित करना अपराध है। इस कानून का उल्लंघन करने पर दोषी को दो वर्ष तक के सश्रम कारावास या एक लाख रुपये तक के जुर्माने अथवा दोनों सजाओं का प्रावधान है।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जागरूकता बढ़ाने और बाल विवाह की घटनाओं को शून्य करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शपथ और सामूहिक चर्चा कराने तथा रैलियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रचार माध्यमों से बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया है।

बाल विवाह की निगरानी के लिए सूचना दल गठित किए जाएंगे। किसी भी क्षेत्र में बाल विवाह की जानकारी मिलने पर हेल्पलाइन नंबर 181, 1098 और 112 पर सूचना दी जा सकती है। कलेक्टर ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रमुख विवाह मुहूर्तों से पहले कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जा सके।

इसके साथ ही जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर उड़नदस्तों का गठन कर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है। कलेक्टर ने सामाजिक एवं स्वैच्छिक संगठनों से भी सरकारी विभागों के साथ समन्वय बनाकर बाल विवाह रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

Related News

मध्य प्रदेश: नेवरी स्थित श्री काल भैरव मठ में निकलेगी भव्य शाही सवारी, 2 दिसंबर को संत समागम की धर्मध्वजा स्थापना और 56 भोग का आयोजन

मध्य प्रदेश: शराब बिक्री, जर्जर स्कूल भवन, पेयजल और सड़क सुधार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया


Featured News