-
☰
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर में विशाल रक्तदान शिविर, 5विशाल रक्तदान शिविर में 518 यूनिट रक्तदान हुआ
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: संत नगर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन के तहत जोनल इंचार्ज अशोक जुनेजा एवं संयोजक महेश वीधानी के मार्गदर्शन में शनिवार को प्रातः 9 बजे से 5.00 बजे तक मानवता का महापर्व।
विस्तार
मध्य प्रदेश: संत नगर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी चेरीटेबल फाउण्डेशन के तहत जोनल इंचार्ज अशोक जुनेजा एवं संयोजक महेश वीधानी के मार्गदर्शन में शनिवार को प्रातः 9 बजे से 5.00 बजे तक मानवता का महापर्व। विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन, स्काईलैंड गार्डन के पास, संत हिरदाराम नगर में शासकीय हमीदिया ब्लड बैंक के सहयोग से सम्पन्न हुआ। आज हुए रक्तदान शिविर में 518 यूनिट रक्तदाताओं ने रक्तदान करके पीड़ित मानवता की सेवा की है। आज सुबह से ही रक्तदाताओं की लम्बी.लम्बी कतारें लगी हुई थी । मिशन के भक्तों के लिए रक्तदान पहले से ही जनकल्याण की सेवा भाव में एक अभिन्न अंग रहा है। युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के कथन अनुसार रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहे। इस संदेश को मिशन के अनुयाइयों ने निश्चित रुप से चरितार्थ किया है। जिसे वर्तमान में माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार निरंतर आगे बढाया जा रहा हैं। इस दौरान निरंकारी मिशन के क्षेत्रीय संचालक अखिलेश यादव, विधायक श्री भगवानदास सभनानी, शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी पत्रकार बंधु एवं रक्तदाता आदि विशेष रुप से उपस्थित थे। रक्तदान शिविर की सुंदर व्यवस्था संचालक अशोक नाथानी, संचालिका निशा टेकवानी, शिक्षक विजय कृपलानी, शिक्षिका सुषमा ग्वालानी, सहायक शिक्षक विजय नाथानी सहित सेवा दल के भाई . बहनों द्वारा की गई।
मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार
मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू
मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित
मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग
मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन