Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम विश्राम घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, श्रद्धालुओं और समाजजनों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 29/10/2026 12:47:10 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 29/10/2026 12:47:10 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: संतनगर स्वामी शांतिप्रकाश आश्रम की सेवादारी माता विद्या दादी जी के ब्रह्मलीन होने से संतनगर में शोक का माहौल है। 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे संत हिरदाराम विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: संतनगर स्वामी शांतिप्रकाश आश्रम की सेवादारी माता विद्या दादी जी के ब्रह्मलीन होने से संतनगर में शोक का माहौल है। 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे संत हिरदाराम विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु और समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सेवा और भक्ति से जुड़े जीवन को याद किया।

पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधु चांदवानी ने बताया कि माता विद्या दादी जी आश्रम में नियमित रूप से नितनेम, पूजा-पाठ, यज्ञ-हवन, आरती और सत्संग में भाग लेती थीं। अपने धार्मिक कार्यों और सेवाभाव के माध्यम से वह श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती थीं।

माता विद्या दादी जी का जीवन ईश्वर के प्रति आस्था और मानव सेवा को समर्पित रहा। वह श्रद्धालुओं को समझाती थीं कि धन से जीवन में सुख-सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं, लेकिन भगवान की प्राप्ति के लिए निःस्वार्थ प्रार्थना और सच्ची भक्ति आवश्यक है। उनके विचार लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने और दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित करते थे।

उनके ब्रह्मलीन होने से आश्रम और श्रद्धालु समुदाय में गहरा दुख है। समाजजनों ने कहा कि माता विद्या दादी जी की धार्मिक शिक्षाएं, सादगी और सेवा भावना लंबे समय तक लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी। उनके प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उनके द्वारा दिए गए संदेश सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे।

Related News

मध्य प्रदेश: नेवरी स्थित श्री काल भैरव मठ में निकलेगी भव्य शाही सवारी, 2 दिसंबर को संत समागम की धर्मध्वजा स्थापना और 56 भोग का आयोजन

मध्य प्रदेश: शराब बिक्री, जर्जर स्कूल भवन, पेयजल और सड़क सुधार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया


Featured News