Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: कार्तिक मास में तुलसी पूजन और पौधदान से मिलेगा पुण्य, भगवान विष्णु की कृपा पाने का विशेष अवसर

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 17/11/2026 11:22:12 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 17/11/2026 11:22:12 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कार्तिक मास को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। इस महीने में तुलसी पूजन, दीपदान और तुलसी का पौधा दान करने का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: कार्तिक मास को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। इस महीने में तुलसी पूजन, दीपदान और तुलसी का पौधा दान करने का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि एवं पुण्य की प्राप्ति होती है।

बजरंग सेना समिति के उपाध्यक्ष राज बिजोरिया ने बताया कि कार्तिक मास में प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना चाहिए। वहीं, शाम के समय तुलसी के समीप घी का दीपक जलाना शुभ और पुण्यकारी माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस महीने में तुलसी का पौधा लगाना, तुलसी का वन तैयार करना या किसी जरूरतमंद व्यक्ति अथवा मंदिर में तुलसी का पौधा दान करना विशेष फलदायी माना गया है।

राज बिजोरिया के अनुसार, कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी के आसपास तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है। इस धार्मिक परंपरा में भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह में शामिल होने और विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं में कार्तिक मास के दौरान तुलसी के स्पर्श और पूजन को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। यहां तक कि तुलसी से जुड़ी धार्मिक सेवा को स्वर्ण दान के समान पुण्य प्रदान करने वाला बताया गया है। इसलिए इस पवित्र महीने में श्रद्धालुओं को तुलसी पूजन, दीपदान और पौधारोपण जैसे धार्मिक कार्यों में भाग लेना चाहिए।

Related News

मध्य प्रदेश: नेवरी स्थित श्री काल भैरव मठ में निकलेगी भव्य शाही सवारी, 2 दिसंबर को संत समागम की धर्मध्वजा स्थापना और 56 भोग का आयोजन

मध्य प्रदेश: शराब बिक्री, जर्जर स्कूल भवन, पेयजल और सड़क सुधार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया


Featured News