-
☰
मध्य प्रदेश: दीपावली पर बजरंग सेना समिति की पहल, आंगनवाड़ी बच्चों को मिठाई और कार्यकर्ताओं को दिए गिफ्ट हैंपर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर में दीपावली के अवसर पर बजरंग सेना समिति की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। धनतेरस के दिन 6 नवंबर को समिति के सदस्यों ने आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों को मिठाई और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को गिफ्ट हैंपर भेंट किए।
विस्तार
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर में दीपावली के अवसर पर बजरंग सेना समिति की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। धनतेरस के दिन 6 नवंबर को समिति के सदस्यों ने आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों को मिठाई और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को गिफ्ट हैंपर भेंट किए। इस दौरान समिति की ओर से सभी बच्चों और कार्यकर्ताओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी दी गईं। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बजरंग सेना समिति के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाजहित में किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य सराहनीय हैं। इससे युवाओं को भी सामाजिक जिम्मेदारी समझने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने में ऐसे सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष महेश खटवानी, सचिव रमेश कुमार तोलानी, विष्णु नाथानी, जगदीश कुमार सांवले और राजेश केवलानी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली के अवसर पर गुरुकृपा एसोसिएट्स में आयोजित मां लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।