Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: 10 साल से नवीन सीवेज लाइन का इंतजार, राजीव नगर की गली नंबर-1 में समस्या नहीं हुई खत्म 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 11/11/2026 03:06:57 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 11/11/2026 03:06:57 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भोपाल शहर के वार्ड नंबर-4 स्थित राजीव नगर की गली नंबर-1 में पिछले 10 वर्षों से नवीन सीवेज लाइन डालने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भोपाल शहर के वार्ड नंबर-4 स्थित राजीव नगर की गली नंबर-1 में पिछले 10 वर्षों से नवीन सीवेज लाइन डालने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर संतनगर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष जगदीश कुमार सांवले ने नगर निगम अधिकारियों और वार्ड पार्षद पर क्षेत्र के साथ भेदभाव और अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने 11 नवंबर 2026 को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते हुए गली में नई सीवेज लाइन डालने की मांग की है।

जगदीश कुमार सांवले ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सीहोर नाका स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पीछे राजीव नगर की गली नंबर-1 में सीवेज लाइन की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस संबंध में वह पिछले 10 वर्षों से सांसद, महापौर की चौपाल, कलेक्टर जनसुनवाई और नगर निगम के विभिन्न अधिकारियों के समक्ष मांग उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 15 मई 2026 को नगर निगम आयुक्त भोपाल और जोन क्रमांक-1 बैरागढ़ में भी आवेदन दिया गया था।

उनका कहना है कि नगर निगम की ओर से कई बार गली का सर्वे कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक नई सीवेज लाइन नहीं डाली गई। उन्होंने वार्ड पार्षद राजेश हिंगोरानी को भी कई बार आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया। आरोप है कि हर बार काम जल्द कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा सीवेज विभाग के अधिकारी सचिव साहू और मैडम ठाकुर से भी नगर निगम कार्यालय जाकर और फोन के माध्यम से कई बार बातचीत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

सांवले ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही राजीव नगर की गली में नवीन सीवेज लाइन डालने का काम शुरू नहीं किया गया तो उन्हें धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी वार्ड पार्षद राजेश हिंगोरानी और संबंधित नगर निगम अधिकारियों की होगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कर क्षेत्रवासियों को राहत देने की मांग की है।

Related News

मध्य प्रदेश: नेवरी स्थित श्री काल भैरव मठ में निकलेगी भव्य शाही सवारी, 2 दिसंबर को संत समागम की धर्मध्वजा स्थापना और 56 भोग का आयोजन

मध्य प्रदेश: शराब बिक्री, जर्जर स्कूल भवन, पेयजल और सड़क सुधार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया


Featured News