Contact for Advertisement 9354759354


Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shikha , दिल्ली  Edited By: Shikha, Date: 15/09/2026 01:15:52 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 15/09/2026 01:15:52 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: आनंद विहार के कड़कड़डूमा इलाके में कम्युनिटी सेंटर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित शार्प शूटर अदनान को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

दिल्ली: आनंद विहार के कड़कड़डूमा इलाके में कम्युनिटी सेंटर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित शार्प शूटर अदनान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अदनान ने अपने साथी के साथ मिलकर दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज्यादा गोलियां चलाई थीं। इस फायरिंग में दो युवक घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और स्कूटर भी बरामद कर लिया है। वहीं, उसके साथी मुजम्मिल उर्फ मोनू की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार देर रात कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के बाहर हुई थी। शुक्रवार तड़के करीब 3:42 बजे आनंद विहार पुलिस को हेडगेवार अस्पताल से दो युवकों के घायल अवस्था में भर्ती होने की सूचना मिली थी। घायलों की पहचान गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी अफसर उर्फ बादशाह और ओल्ड सीलमपुर निवासी मोहम्मद इरशाद कुरैशी के रूप में हुई।

मोहम्मद इरशाद ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 1:30 बजे अपने दोस्तों के साथ हाइपर कैफे से बाहर निकला था। इसी दौरान स्कूटर पर सवार दो नकाबपोश वहां पहुंचे। आरोप है कि पीछे बैठे शूटर ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 14 से ज्यादा गोलियां चलाए जाने की बात सामने आई है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दोनों हाथों में पिस्टल लेकर लगातार फायरिंग करता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान करने की कोशिश शुरू की और मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घायलों, उनके दोस्तों और हाइपर कैफे के संचालकों से भी पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को अदनान के बारे में सुराग मिला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल और स्कूटर बरामद किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर फायरिंग के पीछे वजह क्या थी और इस वारदात की साजिश किसने रची थी। फिलहाल पुलिस अदनान से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। साथ ही, उसके फरार साथी मुजम्मिल उर्फ मोनू की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और आगे की जांच के बाद फायरिंग की असली वजह और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News