-
☰
Case of Molestation: कालकाजी में 17 वर्षीय छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप, पुलिसकर्मी बनकर धमकाने वाले तीन युवक हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: दिल्ली के कालकाजी इलाके में 17 वर्षीय छात्रा के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विस्तार
दिल्ली: दिल्ली के कालकाजी इलाके में 17 वर्षीय छात्रा के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा अपने जन्मदिन के मौके पर कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद एक दोस्त के साथ आस्था कुंज पार्क गई थी। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर छात्रा और उसके दोस्त को धमकाया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कक्षा 11वीं की छात्रा सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। इसके बाद दोनों लोटस टेंपल के पास स्थित आस्था कुंज पार्क में दाखिल हुए। इसी दौरान सादे कपड़ों में तीन युवक उनके पास पहुंचे। आरोपियों ने दोनों को नाबालिग बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने और माता-पिता को सूचना देने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट की और छात्रा को उससे अलग कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी आसिफ ने हथियार दिखाकर छात्रा को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दो साथियों हेमंत और मुकेश पर भी छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। फायरिंग के बाद मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए और तकनीकी जांच के आधार पर मुख्य आरोपी आसिफ की पहचान की गई। पुलिस को सूचना मिली कि वह अमर कॉलोनी स्थित डीएम ऑफिस रोड के पास आने वाला है। मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो पुलिस के अनुसार उसने फायरिंग कर दी। पुलिस का दावा है कि तीन राउंड फायर किए गए, जिसमें एक गोली हेड कॉन्स्टेबल राजेश की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल ने दो राउंड फायर किए और एक गोली आसिफ के पैर में लगी। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उसके पास से पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद करने की बात पुलिस ने कही है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आसिफ के दो साथियों हेमंत और मुकेश को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी सगे भाई हैं। हेमंत साकेत कोर्ट में प्रैक्टिस करता है, जबकि मुकेश बीएससी मैथ्स के अंतिम वर्ष का छात्र है। आसिफ सब्जी बेचने का काम करता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए हैं। फुटेज में आरोपियों की पार्क में आवाजाही से जुड़ी जानकारी मिलने का दावा किया गया है। वहीं, हेमंत और मुकेश के पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस मंगलवार सुबह दोनों बेटों को घर से ले गई और उन्हें कारण नहीं बताया। पिता ने यह भी दावा किया कि दोनों बेटों का पीड़िता से कोई संबंध नहीं है और उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार
मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू
मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित
मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग
मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन