Contact for Advertisement 9354759354


Former Manager Threat Case: कैमरे बंद कर महिला कर्मचारियों को बुलाने का लगा आरोप, पूर्व मैनेजर पर धमकी देने का केस हुआ दर्ज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shikha , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 22/09/2026 03:01:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 22/09/2026 03:01:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बिलासपुर उसलापुर निवासी एक एजेंसी संचालक ने अपने पूर्व मैनेजर पर ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे बंद करने, महिला कर्मचारियों से काम के दौरान बातचीत करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बिलासपुर उसलापुर निवासी एक एजेंसी संचालक ने अपने पूर्व मैनेजर पर ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे बंद करने, महिला कर्मचारियों से काम के दौरान बातचीत करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पवन कालरा ने बताया कि वह पवन एजेंसी के संचालक हैं। उनके अनुसार रितेश कश्यप करीब चार साल से एजेंसी में मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। आरोप है कि रितेश कई बार ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे बंद कर देता था। इसके अलावा वह ऑफिस में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को काम के दौरान अपने पास बुलाकर बातचीत करता रहता था। जानिए पूरी खबर। 

विवाद के बाद रितेश पर धमकी देने का लगा आरोप

एजेंसी संचालक का कहना है कि उन्होंने कई बार रितेश को ऑफिस के काम पर ध्यान देने और कर्मचारियों को काम के दौरान परेशान नहीं करने के लिए समझाया। शिकायत के मुताबिक, इस बात से रितेश नाराज हो गया और फोन पर पवन के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने पवन को देख लेने की धमकी भी दी। पवन के मुताबिक, मामले को लेकर वह रितेश से मिलने विजयापुरम, सरकंडा पहुंचे थे। वहां दोनों के बीच विवाद हो गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रितेश ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसने आत्महत्या करने या पवन को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि रितेश ने उनका चरित्र बदनाम करने की बात कही।

दूसरी शादी करने लगा आरोप, परिवार को दी धमकी

शिकायत में पवन ने बताया कि रितेश अपनी पत्नी का मोबाइल फोन भी अपने पास रखता था। एजेंसी के काम के सिलसिले में उस नंबर पर बार-बार संपर्क करना पड़ता था। पवन के अनुसार, 14 सितंबर को उन्होंने रितेश को किसी दूसरी लड़की से शादी करते हुए देखा था। आरोप है कि इस मामले की जानकारी उसकी पहली पत्नी को होने पर रितेश ने पवन और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। फिलहाल सरकंडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े तथ्यों, आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
 

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News