-
☰
Young Man Suddenly Attacked: दिनदहाड़े युवक पर हुआ जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो से कुचलने की करी कोशिश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जालोर से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जिसने पुरे इलाके में दहशत फैला दी।
विस्तार
राजस्थान: जालोर से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जिसने पुरे इलाके में दहशत फैला दी। दरअसल ये घटना जालोर के भीनमाल शहर की हैं, जहाँ बुधवार की शाम को महावीर चौराहे के पास दिनदहाड़े एक युवक पर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा हैं की कई गाड़ियों में आए बदमाशों ने पहले तो युवक को उसकी बाइक से नीचे ढकेल दिया फिर उस पर लोहे की सरियों और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि आरोपियों ने युवक को स्कॉर्पियो गाड़ी से भी कुचलने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग की भीड़ मौके पर जमा हो गई। अचानक हुआ हमला जानकारी के मुताबिक शाम के करीब 6 बजे अचानक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो और दूसरी गाड़ियों में सवार होकर लगभग 15 से 20 बदमाश मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा हैं की बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे और आते ही उन्होंने पीड़ित युवक को घेर लिया। जांच में सामने आया की पहले आरोपियों ने स्कॉर्पियो से युवक को टक्कर मारकर गिराया था। इसी दौरान बीच में बाइक के आने से गाड़ी रुक गई, जिसके बाद बदमाश गाड़ी से नीचे उतरे और पीड़ित युवक पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश बताया जा रहा हैं की घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी समेत पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी, जिसके बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। घायल युवक के साथ के एक युवक ने बताया की आरोपी पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत