-
☰
Nashik Love Triangle Murder: 15 साल के लिव-इन रिश्ते का हुआ खौफनाक अंत, नए प्रेमी संग मिलकर हत्या को दिया अंजाम
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: नासिक में करीब 15 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 39 वर्षीय वसंत गोरखनाथ सातपुते की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विस्तार
महाराष्ट्र: नासिक में करीब 15 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 39 वर्षीय वसंत गोरखनाथ सातपुते की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, वसंत अपनी लिव-इन पार्टनर हसीना हबीब शेख के साथ पाथर्डी फाटा स्थित एक रो-हाउस में रहता था। इसी दौरान हसीना की कथित तौर पर साहिल शाह से नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद वसंत और हसीना के बीच विवाद होने लगा। जानिए पूरा मामला। विवाद के बाद हत्या का लगा आरोप पुलिस जांच के मुताबिक, 5 अगस्त की शाम वसंत घर में सो रहा था, तभी साहिल हसीना से मिलने वहां पहुंचा। वसंत के जागने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान साहिल ने हसीना के सामने वसंत का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव करीब 18 घंटे तक घर में रखा गया। कार से ले जाकर कसारा घाट में फेंका शव पुलिस का आरोप है कि हत्या के बाद हसीना ने साहिल के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दोनों ने शव को कार में रखा और रात के समय कसारा घाट की ओर ले गए। आरोप है कि वहां शव को खाई में फेंक दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शव को ठिकाने लगाने की योजना में और कौन-कौन लोग शामिल थे। ट्रक चालक की शिकायत से खुला राज मामले की जांच 16 अगस्त को एक ट्रक चालक की शिकायत के बाद शुरू हुई। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की टीम ने कसारा घाट में तलाश की और वसंत का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने हसीना शेख, साहिल शाह और मोइन शाह को गिरफ्तार कर लिया। इंदिरानगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर पुलिस हत्या की वजह और पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत