Contact for Advertisement 9354759354


उत्तर प्रदेश: गौ तस्करी पर श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन का बड़ा ऐलान, प्रधानों की जवाबदेही तय करने की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: JItendra Chaubey , उत्तर प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 28/05/2026 12:52:39 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: JItendra Chaubey ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 28/05/2026 12:52:39 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गौ माता की रक्षा और गौ तस्करी पर रोक लगाने को लेकर श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए बड़ा संदेश जारी किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गौ माता की रक्षा और गौ तस्करी पर रोक लगाने को लेकर श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए बड़ा संदेश जारी किया है। संगठन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि गौ तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में तत्काल सख्त कदम उठाए जाएंगे। संगठन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति गौ तस्करी करते हुए पाया जाता है, तो संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ेंगे और बाद में संबंधित प्रशासन को सौंपेंगे। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को तत्काल प्रभाव से ज़ब्त कराने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रधानों की जवाबदेही तय करने की मांग

श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन ने यह भी कहा कि जिस क्षेत्र या गौशाला से गायों को ले जाते हुए पाया जाएगा, उस क्षेत्र के ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। संगठन ऐसे मामलों में सीबीआई जांच की मांग करेगा तथा संबंधित प्रधान को निलंबित कराने तक प्रयास करने की बात कही है।

ग्राम प्रधानों से विशेष अपील

संगठन ने उत्तर प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें। यदि कहीं भी गौ तस्करी की सूचना मिले, तो तत्काल संगठन और प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। संगठन ने कहा कि गौ माता करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक हैं और उनकी रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। “गौ रक्षा — राष्ट्र रक्षा” बयान के अंत में संगठन ने “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ गौ संरक्षण को राष्ट्र सेवा से जोड़ते हुए लोगों से सहयोग की अपील की।