-
☰
उत्तर प्रदेश: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 2.30 किलो हाइड्रोपोनिक वीड के साथ तस्कर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महराजगंज जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महराजगंज जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारत-नेपाल सीमा पर की गई सघन चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.30 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (उच्च गुणवत्ता का गांजा) बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस तथा 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही थी। बताया गया कि 09 जून की रात भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.30 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. इदरीश (34 वर्ष), पुत्र वीर मोहम्मद, निवासी रामनाथपुरम, तमिलनाडु के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में मु0अ0सं0 51/2026 के तहत धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद हाइड्रोपोनिक वीड अत्यंत महंगी एवं उच्च गुणवत्ता की मादक सामग्री है, जिसकी तस्करी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से की जाती है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायरों की पहचान करने में जुटी हुई है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल अश्वनी यादव, कांस्टेबल धीरज शाह तथा एसएसबी की सहायक सेनानायक प्रिया यादव, सहायक उपनिरीक्षक रामलाल, गौरव तिवारी एवं सुंदर लक्ष्मी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत