Contact for Advertisement 9354759354


उत्तर प्रदेश: गुमशुदा महिला को चौक पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: JItendra Chaubey , उत्तर प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 28/05/2026 12:54:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: JItendra Chaubey ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 28/05/2026 12:54:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के कुशल पर्यवेक्षण में कार्य करते हुए थाना चौक पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चौक पर गुमशुदगी संख्या 29/2026, दिनांक 26 मई 2026 को दर्ज की गई थी। मामला इमलावती पत्नी हुमराज साहनी निवासी वार्ड नंबर-15 थाना चौक, जनपद महराजगंज से संबंधित था। लगभग 30 वर्षीय महिला के अचानक लापता हो जाने के बाद परिजनों में चिंता और भय का माहौल व्याप्त हो गया था। परिजनों द्वारा थाना चौक में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी।

थाना चौक पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला की बरामदगी के लिए लगातार संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ, सूचना संकलन एवं तकनीकी माध्यमों का भी सहारा लिया गया। इसी क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा, जिसके आधार पर दिनांक 27 मई 2026 को ग्राम 27 नर्सरी क्षेत्र से महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस टीम महिला को थाना चौक लाई, जहां आवश्यक पूछताछ एवं विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के सकुशल मिलने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस सफल बरामदगी अभियान में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल राजेश चौहान एवं महिला कांस्टेबल आरती यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं उनकी सुरक्षित वापसी पुलिस की प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।