-
☰
उत्तर प्रदेश: मासूम बच्ची की मौत पर भड़के चन्दन मिश्रा, आरोपियों को कड़ी सजा देने की उठाई मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बहराइच राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना को लेकर राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन मिश्रा ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बहराइच राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना को लेकर राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन मिश्रा ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चन्दन मिश्रा ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और देश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चियों के साथ लगातार हो रही ऐसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और अपराधियों में कानून का भय कम होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से मामले में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जो भविष्य में इस तरह के अपराध करने वालों के लिए कड़ा संदेश और नजीर बने। चन्दन मिश्रा ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रभावी कानूनों के साथ-साथ सख्त और त्वरित कार्रवाई भी आवश्यक है, ताकि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।