-
☰
उत्तर प्रदेश: महिला हत्याकांड पर बसपा सख्त, 1 करोड़ सहायता की करी मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बेहाल हो चुकी है और राज्य में पूरी तरह से जंगलराज कायम है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बेहाल हो चुकी है और राज्य में पूरी तरह से जंगलराज कायम है। इसी क्रम में आज दिनांक 27-07-2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल जी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जनपद प्रयागराज की कोरांव विधानसभा पहुंचकर, विगत दिनों पाल समाज की महिला शांति देवी की बदमाशों द्वारा की गई निर्मम हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया गया कि बहुजन समाज पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल जी ने संबंधित उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर कड़े शब्दों में मांग की है कि इस जघन्य और अंधेरगर्दी भरे अपराध को अंजाम देने वाले सभी दोषियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कठोरतम दंड दिलाया जाए, ताकि समाज में अपराधियों के हौसले पस्त हों साथ ही, पीड़ित परिवार को बिना किसी विलंब के त्वरित न्याय दिलाया जाए। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री जी से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग। बसपा नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय और अत्यंत गरीब है इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से पुरजोर मांग की जाती है कि इस गरीब पीड़ित परिवार को तत्काल प्रभाव से 1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की आर्थिक मदद प्रदान की जाए, ताकि परिवार को संबल मिल सके।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत