Contact for Advertisement 9354759354


उत्तर प्रदेश: बसपा को मिली बड़ी राजनीतिक ताकत, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हुए शामिल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , उत्तर प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 27/07/2026 04:26:23 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 27/07/2026 04:26:23 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा और चौंकाने वाला झटका लगा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा और चौंकाने वाला झटका लगा है। मथुरा जिले की चर्चित गोवर्धन विधानसभा सीट से पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजकुमार रावत ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस का साथ छोड़ने के बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है, जिसके बाद से प्रदेश के राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बहन मायावती जी की मौजूदगी में ली सदस्यत पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कु. मायावती से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बसपा की नीतियों और पार्टी के मूवमेंट में पूर्ण आस्था व्यक्त की बसपा सुप्रीमो मायावती की मौजूदगी और हरी झंडी मिलने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के समय बसपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी वहां मौजूद रहे। 


राजकुमार रावत का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार समीकरण बदल रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र और पूरे मथुरा जिले में राजकुमार रावत का अपना एक अलग जनाधार और राजनीतिक प्रभाव है। कांग्रेस छोड़कर बसपा में उनके जाने से एक बार फिर से बहुजन समाज पार्टी के स्थानीय संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में इस फेरबदल के बाद से खासा उत्साह देखा जा रहा है।