Contact for Advertisement 9354759354


Threat Issued to Minister's Son: मंत्री के बेटे से मांगी 50 लाख की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Shikha , बिहार  Edited By: Shikha, Date: 27/07/2026 01:09:33 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 27/07/2026 01:09:33 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: मुजफ्फरपुर से एक हैरान क्र देने वाली खबर सामने आई हैं, जहाँ बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे कृष्ण मुरारी कुमार को व्हाट्सएप के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

विस्तार

बिहार: मुजफ्फरपुर से एक हैरान क्र देने वाली खबर सामने आई हैं, जहाँ बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे कृष्ण मुरारी कुमार को व्हाट्सएप के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद मंत्री के परिवार में चिंता का माहौल बन गया था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मांगी रकम

बताया जा रहा हैं की मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया था। जांच के दौरान एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। जानकारके अनुसार मंत्री के बेटे कृष्ण मुरारी कुमार ने सदर थाना में अज्ञात मोबाइल नंबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोपी ने व्हाट्सएप पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए संदेश में 50 लाख रुपये देने की मांग की थी और रकम नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस अधिकारीयों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशुनपुर बलौर के रहने वाले अमन प्रकाश, ब्रह्मपुरा के रहने वाले पवन सहनी और कांटी के रहने वाले कन्हाई कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा हैं की अमन प्रकाश डीटीओ कार्यालय में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की जांच में पुलिस को अहम जानकारी मिली है की 21 जुलाई से 24 जुलाई के बीच इसी मोबाइल नंबर से जिले के तीन लोगों को धमकी दी गई थी। इनसे कुल करीब 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की बात सामने आई है। जिन लोगों को धमकी दी गई उनमें भाजपा नेता रंजीत सहनी, जिला परिषद सदस्य राजेश सहनी और मंत्री के बेटे कृष्ण मुरारी कुमार शामिल हैं।

एक ही नंबर से भेजे गए धमकी भरे संदेश

एसआईटी की जांच में पता चला हैं की सभी मामलों में एक ही व्हाट्सएप नंबर का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस को शक है की यह किसी संगठित साइबर रंगदारी गिरोह की साजिश हो सकती है। टीम अब यह पता लगाने में जुटी है की इस पूरे मामले के पीछे कितने लोग शामिल हैं। कृष्ण मुरारी कुमार ने पुलिस को बताया की 24 जुलाई की रात को करीब 10:20 बजे उनके व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश आया था। संदेश भेजने वाले ने खुद को मुंबई का बताते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और पैसे नहीं देने पर धमकी भरी चेतावनी दी। उन्होंने यह भी बताया की इससे पहले 2025 में भी उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था।