-
☰
Police Constable Kills His Wife: कॉन्स्टेबल ने बीच सड़क पर पत्नी को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पूर्वी जिले के कल्याणपुरी इलाके में रविवार देर रात में हुई एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं, जहां पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पूर्वी जिले के कल्याणपुरी इलाके में रविवार देर रात में हुई एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं, जहां पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की है। स्कूटर से निकले थे पति-पत्नी जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 34 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी स्कूटर से घर से निकले थे, जहाँ रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल गई। बताया जा रहा हैं की दोनों ने सड़क किनारे स्कूटर रोका और विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर पत्नी पर गोली चला दी, जिसके बाद गोली लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए घायल महिला को ऑटो-रिक्शा की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया और वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया हैं। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना जांच के दौरान सामने आया हैं की पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है, जिसमें फुटेज में पति-पत्नी को स्कूटर रोककर सड़क किनारे बहस करते हुए देखा जा सकता है। साथ फुटेज में यह साफ़ दिख रहा हैं की आरोपी अपनी सर्विस पिस्टल निकालता है और पत्नी पर गोली चला देता है। घटना के बाद वह मौके से फरार होता भी कैमरे में दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज की फोरेंसिक जांच भी करा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है की पति-पत्नी के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है की वारदात को अंजाम देने की अहम वजह क्या थी। जांच के दौरान परिवार के सदस्यों और दंपति के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी कॉन्स्टेबल की तलाश जारी जानकारी के मुताबिक आरोपी कॉन्स्टेबल पूर्वी जिले के एंटी-थेफ्ट स्क्वाड में तैनात था। घटना के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। साथ ही पुलिस उसके मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है की मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले सबूतों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है की वारदात में इस्तेमाल की गई सर्विस पिस्टल का उपयोग किन परिस्थितियों में किया गया हैं। पुलिस का कहना है की आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत